टी शर्ट पहन सदन में आने वाले कांग्रेस विधायक को गुजरात विधानसभा से किया बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 मार्च 2021

टी शर्ट पहन सदन में आने वाले कांग्रेस विधायक को गुजरात विधानसभा से किया बाहर

गांधीनगर, 15 मार्च, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के एक विधायक को टी- शर्ट पहन कर सदन में आने के चलते सदन से बाहर कर दिया। सोमनाथ सीट से कांग्रेस विधायक विमल चूड़ासमा को सदन के सार्जेंटों ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर बाहर निकाल दिया। श्री त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने श्री चूड़ासमा को मौजूदा बजट सत्र में पहले भी इस तरह से सदन में नहीं आने और सदन में पहनावे की मर्यादा बनाए रखने की हिदायत दी थी। उधर श्री चूड़ासमा ने विधानसभा अध्यक्ष पर दोहरा और मनमाना रवैया अपनाने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक मंत्री जयेश रादड़िया भी टी शर्ट पहन कर सदन में आते हैं पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सदन में टी शर्ट पहनने पर रुकावट का कोई नियम नहीं है और वह स्वयं पिछले तीन साल में कई बार टी शर्ट पहन कर सदन में आ चुके हैं। 



live samachar, livesamachar

कोई टिप्पणी नहीं: