तमिलनाडु में 154 सीटों पर लड़ेगी कमल हासन की पार्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 मार्च 2021

तमिलनाडु में 154 सीटों पर लड़ेगी कमल हासन की पार्टी

kamal-hasan-will-fight-154-seats
चेन्नई, नौ मार्च, अभिनेता और नेता कमल हासन की पार्टी मक्क्ल नीधि मय्यम (एमएनएम) ने अपने दो सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे का काम पूरा कर लिया है। तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में एमएनएम, 234 में से 154 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एमएनएम ने सरतकुमार की आल इंडिया समतुवा मखल काची और इंडिया जननायक काची के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पिछली रात हुए सीटों के बंटवारे के अनुसार एआईएसएमके और आईजेके 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: