महागठबंधन ने नंदीग्राम से माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 मार्च 2021

महागठबंधन ने नंदीग्राम से माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट

minakshi-mukherjee-from-cpm-will-fight-from-nandigram
कोलकाता, 10 मार्च, पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा नीत विपक्ष के महागठबंधन ने नंदीग्राम सीट से बुधवार को माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट देने की घोषणा की। इस सीट पर मुखर्जी का मुकाबला मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी तथा भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगा। नंदीग्राम सीट पर सब की नजरें हैं, क्योंकि बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी अधिकारी की चुनौती को स्वीकार कर यहां से चुनाव लड़ रही हैं। वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने संवाददाता सम्मेलन में नंदीग्राम सीट से वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मुखर्जी के नाम की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं: