पटना : बिहार विधानसभा बजट सत्र में कोरोना संक्रमण के काल में प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी का सवाल उठाया गया। विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में सवाल उठाया गया कि जो निजी स्कूल कोरोना काल की फीस अभिभावकों से वसूल रहे हैं और उनका शोषण कर रहे हैं उनके ऊपर क्या कोई एक्शन लिया जाएगा। वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है लेकिन यह भी सच्चाई है कि हम प्राइवेट स्कूलों द्वारा वसूली गई फीस वापस दिलवा पाए इसके लिए कोई कानून सरकार के पास नहीं है। वहीं विजय चौधरी के इस जवाब पर विपक्ष के नेता भाई बिरेंद्र ने कहा कि यह आखिर कौन सी शहर है जहां प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भरोसा दिया कि सरकार प्राइवेट स्कूलों पर किस तरह नियंत्रण रख पाए इसके लिए हम आवश्यक कदम उठाएंगे। स्कूलों की मनमानी कैसे रोकी जाए इस पर भी काम किया जाएगा।
मंगलवार, 16 मार्च 2021
बिहार : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार ने खड़े किये हाथ
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें