इनर व्हील क्लब सीहोर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया !
सीहोर। महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब की महिला सदस्यों द्वारा शहर की उड़न परी कही जाने वाली कु. बुशरा खान गौरी ने 10 फरबरी 2021 को गुवाहाटी (असम) में आयोजित 36 वी नेशनल जूनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में अंडर 18 बालिका वर्ग के अंतर्गत 1500 मी. दौड़ 04 मिनट 43 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीतकर सीहोर शहर एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। कु. बुशरा खान की इस उपलब्धि पर इनर व्हील क्लब सीहोर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कु. बुशरा खान गौरी को कूलर प्रदान कर सम्मानित किया ! सम्मान समारोह ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल में संचालित किया गया ! जिसमे इनर व्हील अध्यक्षा श्रीमती कांता गट्टानी के आलावा ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती बीना जे कुरियन ,सचिव श्रीमती मालती अग्रवाल, श्रीमती नवनीता श्रीवास्तव, श्रीमती नीति ठकराल, हेमा अग्रवाल , तारा अग्रवाल , पम्मी वाधवा , हेमलता राठौर , ज्योत्सना शर्मा , शशि विजयवर्गीय आदि उपस्थित रही !
छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन ।
तपस्या पवित्रता और दान से ही होता है धर्म का निरंतर विकास
- चोरी डाका बेईमानी से प्राप्त सोने में होता है कलयुग का वास- पं रवि शंकर तिवारी
- प्राचीन हनुमान फाटक मंदिर प्रांगण में हो रहीं है श्रीमद भागवत कथा का दूसरा दिन
कलेक्ट्रेट में हाथ जोड़कर ग्रामीण बोले हमसे का भूल भई सीएम साहब
- उन्नीस करोड़ की सिंचाई परियोजना से पलासपानी को क्यों किया बहार
प्रेम, शांति, सदभाव एवं अध्यात्मता ज्ञान का संचार वाले निर्दोष संतों को किया जाए रिहा
प्रधानमंत्री आवास में रह रहे बरखेड़ा हसन के ग्रामीणों जमीन से बेदखल करने के लिए प्रशासन ने थमाए नोटिस, हैरान परेशान ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन
लोक निर्मांण विभाग के स्थाई कर्मियों को अबतक नहीं मिला सातवा वेतनमान लाभ
संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में 31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन
मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीयन का एक और मौका दिया गया है। पात्रता में आने वाले ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे 31 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के पंजीकृत हितग्राही जिनका भौतिक सत्यापन नही हुआ है उनसे अपने पंजीयन का भौतिक सत्यापन कराने का आग्रह किया गया है। जिनके पंजीयन में नाम पता, बैंक खाता नम्बर, आधार नम्बर में या अन्य कोई त्रुटि है तो उसका शुद्धिकरण ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में नगर पालिका, नगर पंचायत में आवेदन देकर कराया जा सकता है। सभी पंजीकृत परिवारों से आग्रह किया गया है कि हितलाभ प्राप्त करने में आने वाली कठिनाईयों से बचने के लिये यह काम जरूर कराएँ।
अशासकीय विद्यालय मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन 31 मार्च तक
स्कूल शिक्षा विभाग ने अशासकीय विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण का आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 निर्धारित की है। माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध समस्त अशासकीय विद्यालय आगामी 31 मार्च तक मान्यता नवीनीकरण का ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मान्यता नवीनीकरण शुल्क एक मुश्त या तीन किश्तों में जमा किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं की मान्यता नियम, 2017 के अनुसार प्रचलित प्रक्रिया से छूट प्रदान करते हुए मान्यता नवीनीकरण को 31 मार्च 2022 तक की समयावधि के लिए मान्य किया गया है। जिन अशासकीय विद्यालयों ने पूर्व के निर्देशों के अनुसार सशुल्क आवेदन किए थे और उनकी मान्यता नवीनीकृत की जा चुकी है, उसे यथावत मान्य किया गया है। जो अशासकीय विद्यालय निर्धारित आवेदन एवं शुल्क जमा कर चुके हैं किंतु उनकी मान्यता का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें पुनः शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के अंतर्गत 10 मार्च तक प्रस्ताव आमंत्रित
म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मेपकॉस्ट, भोपाल की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकव्यापीकरण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा वैज्ञानिक संस्थाओं से राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर 2021 एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 आयोजित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किये गए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन 10 मार्च 2021 तक महानिदेशक, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल को भेज जा सकते हैं।
बलात धर्मान्तरण को रोकने धर्म स्वातंत्र्य कानून कारगर होगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोभ, दबाव और भय के कारण होने वाले धर्मान्तरण को रोकने के लिये अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश को धर्म स्वातंत्र्य एक्ट के रूप में सबल कानून मिला है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस कानून के अंतर्गत बहला-फुसलाकर बेटियों से विवाह कर फिर धर्मान्तरण कराने वाले व्यक्तियों के लिये सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। कानून के माध्यम से विशेष रूप से बेटियों के जीवन को नर्क बनने से बचाया जा सकेगा। विधानसभा में इस कानून के पारित होने पर मैं बधाई देता हूँ।
संसाधन जुटाकर जनकल्याण के कदम उठाए, टी.वी. चैनल के राइजिंग मध्यप्रदेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शीघ्र ही प्रदेश की जीडीपी 10 लाख करोड़ पार कर जाएगी। प्रदेश में संसाधन जुटाकर विभिन्न वर्गों के कल्याण के कदम उठाए गए हैं। आर्थिक प्रबंधन और सुशासन से यह कार्य आसान होते हैं। बीते एक वर्ष में कोरोना सहित आर्थिक संसाधनों की कमी के बाद भी आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने पर पूरा ध्यान दिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मिंटो हाल सभाकक्ष में टी.वी. चैनल न्यूज-18 द्वारा आयोजित राइजिंग मध्यप्रदेश - 2021 कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर सिने अभिनेता श्री आशुतोष राणा और वरिष्ठ मीडिया पदाधिकारी श्री प्रतीक त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत काव्य पाठ भी सुना। मुख्यमंत्री ने अभिनय और मीडिया जगत से जुड़ी प्रतिभाओं की सराहना की। इस अवसर पर चैनल द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान से किए गए संवाद को उपस्थित दर्शकों के साथ ही ऑनलाइन प्रसारण द्वारा सुना गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी आपदा को अवसर में बदलना जानते हैं। उन्होंने जब आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया तब मध्यप्रदेश ने अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सुशासन आदि प्रमुख स्तंभों के आधार पर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमैप बनाया। मध्यप्रदेश सरकार ने आर्थिक कठिनाईयों के बावजूद कोरोना काल में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कदम उठाए। प्रदेशवासियों को एक लाख 18 हजार करोड़ की राहत दी गई। संसाधनों की कमी को आड़े न लाते हुए सभी के कल्याण की चिंता की गई। प्रदेश का बजट भी आत्मनिर्भर और वास्तविक बजट है। यह जनता को करों से बचाकर विभिन्न क्षेत्रों में लाभान्वित करने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आमजन की जिन्दगी को मुश्किल बनाने वाले कई तरह के माफिया के विरूद्ध राज्य शासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गयी। चिटफंड कम्पनियों द्वारा की गई ठगी के दोषियों को पकड़ा गया है। नागरिकों को उनकी राशि वापस करवायी गयी है। अतिक्रमण करने वाले, मिलावट करने वाले बड़े अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याण पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। राजनैतिक मतभेद के आधार पर नहीं पुख्ता आधार पर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।
10 मार्च को 26 मतदान केन्द्रों में लगाया जायेगा कोविड का टीका
- टीका लगवाने वाले व्यक्तियों को दी गई है आमंत्रण पर्ची
- 45 से 59 वर्ष की आयु के 20 प्रकार की चिन्हित बीमारियों के लोगों को लगाया जायेगा टीका
जिले में 10 मार्च से 26 मतदान केन्द्रों में कोविड-19 टीके का प्रथम डोज लगाया जायेगा। टीकाकरण के लिए लक्षित व्यक्तियों को आमंत्रण पर्ची वितरित की गई है। कोविड का यह टीका 59 वर्ष आयु तक के व्यक्तियों जिन्हें 20 प्रकार की चिन्हित बीमारियां है उनका टीकाकरण किया जायेगा। ऐसे व्यक्तियों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से पंजीकृत चिकित्सकों से संबंधित बीमारी का प्रमाण पत्र टीकाकरण केन्द्र पर पंजियन के समय प्रस्तुत करना होगा । इसके अलावा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले व्यकित्यों को निर्धारित पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर पंजियन केन्द्र पहुंचकर टीका लगवाना होगा । मतदान केन्द्र वार टीकाकरण से संबंधित व्यक्तियों को आमंत्रण पर्ची देकर टीकाकरण केन्द्र पर आमंत्रित किया गया है । आमंत्रण पर्ची में टीका लगवाने वाले व्यक्ति का नाम, उम्र, टीकाकरण केन्द्र का पता तथा टीकाकरण का निर्धारित समय की जानकारी दी गई है।
इन मतदान केन्द्रों पर 10 मार्च को लगेगा कोविड का टीका
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च को जिन 26 मतदान केन्द्रो में टीका लगाया जायेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुदनी में जिनका टीकाकरण होना है वे मतदान केन्द्र है मतदान केन्द्र क्रमांक 66 वर्कशॉप रोड नगर पंचायत माना बुदनी, 67 नगर पालिका भवन बुदनी, 68 उप वन मंडल कार्यालय सामान्य बुदनी, टीकाकरण केन्द्र सामु.स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी में 115 कन्या प्रा.शा.भवन कक्ष क्रमांक -1, मतदान केन्द्र क्रमांक 116 कन्या प्रा.शा.भवन कक्ष क्रमांक-3 तथा 117 कन्या प्रा.शा.भवन कक्ष क्रमांक-3 का टीकाकरण सीएचसी रेहटी में किया जाएगा। सिविल अस्पताल आष्टा में मतदान केन्द्र क्रमांक 152 विकासखण्ड कार्यालय आष्टा कक्ष क्रमांक-1 तथा 153 प्रा.शा.भवन अलीपुर आष्टा के निवासियों को टीका लगेगा। मतदान केन्द्र क्रमांक 37 शा.उ.मा.वि.जावर कक्ष क्रमांक-3 तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 01 प्रा.शा.भवन बीसुखेडी वालों का टीकाकरण सीएचसी जावर में किया जाएगा। इछावर के अतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 215 शा.प्रा.शा.भवन कक्ष क्रमांक-1 उ.भाग इछावर का सीएचसी इछावर में टीकाकरण किया जाएगा। वहीं 56 प्रा.शा.भवन जहांगीरपुरा तथा 57 प्रा.शा.भवन नयापुरा का टीकाकरण सीएचसी बिल्किसगंज में किया जाएगा। के निवासियों का टीकाकरण सीएचसी इछावर में किया जाएगा वहीं मतदान केन्द्र क्रमांक 216 नवीन मा.शा.भवन क्रमांक -1 इछावर, 217 कम्प्यूनिटी हॉल गंजीबड़ इछावर का टीकाकरण 10 मार्च को सीएचसी इछावर में किया जाएगा। विकासखण्ड नसरूल्लागंज के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 237 उ.मा.वि.भवन नसरूल्लागंज उ.भाग, मतदान केन्द्र क्रमांक 238 उत्कृष्ट उ.मा.वि.भवन अति.कक्ष नसरूल्लागंज तथा 239 नवीन मा.शा.भवन नसरूल्लागंज टीकाकरण का सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज में किया जाएगा। विकासखण्ड आष्टा के अंतर्गत 152 विकासखण्ड कार्यालय आष्टा कक्ष क्रमांक-1, 153 प्रा.शा.भवन अलीपर आष्टा का सिविल अस्पताल आष्टा में टीकाकरण किया जाएगा। 01 प्रा.शा.भवन बीसुखेडी के निवासी सीएचसी जावर में अपना टीकाकरण करा सकेंगे। मतदान केन्द्र क्रमांक 223 सामु.भवन लाड़कुई तथा 222 कन्या मा.शा.भवन कक्ष क्रमांक-2 लाडकुई का टीकाकरण सीएचसी लाडकुई में किया जाएगा। मतदान केन्द्र क्रमांक 170 सामुदायिक भवन इंद्रानगर तथा 169 प्रा.शा.भवन इंद्रानगर कक्ष क्रमांक-2, 171 कार्यालय अधीक्षण यंत्री म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि.दषहरा बाग सीहोर, 172 कार्यालय अधीक्षक यंत्री विद्युत मंडल दशहरा बाग, 173 कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी सीहोर कक्ष-1 का टीकाकरण केन्द्र डीईआईसी भवन जिला चिकित्सालय सीहोर में टीकाकरण किया जाएगा। सीएचसी श्याममपुर अंतर्गत 67 मा.शा.भवन हिगोनी, 68 प्रा.शा.भवन बर्री एवं 69 प्रा.शा.भवन घाटपलासी के अंतर्गत आने वालों का टीकाकरण सीएचसी श्यामपुर में होगा। मतदान केन्द्र क्रमांक 59 मा.शा.भवन खाईखेडा कक्ष क्रमांक-1 तथा 60 मा.शा.भवन खाईखेड़ा क्रक्ष क्रमांक-2 का टीकाककरण सीएचसी दोराहा में किया जाएगा।
1764 बुजुर्गों को 12 टीकाकरण केन्द्रों पर लगा प्रथम डोज
जिले में कोविड टीकाकरण का कार्य निरंतर चल रहा है लक्षित व्यक्तियों को आमंत्रण भेजा जा रहा है और केन्द्र पर आने पर उन्हें टीका लगाया जा रहा है। जिले के 12 टीकाकरण केन्द्रों में 09 मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के 1764 वरिष्ट नागरिकों को कोविड का पहला टीका लगाया गया। सिविल अस्पताल आष्टा में 253, जावर 186, बुदनी 116, रेहटी 68, इछावर 99, नसरूल्लागंज 233, लाडकुई 65, श्यामपुर 122, बिल्किसगंज 86, दोराहा 114, जिला चिकित्सालय में सर्वाधिक 396 तथा बुदनी के मधुबन अस्पताल में 26 बुजुर्गों का टीकाकरण कर प्रथम डोज लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि सभी विकासखण्ड के चिन्हित मतदान केन्द्रों में 45 से 59 वर्ष की आयु के तथा 60 से अधिक आयु वाले वरिष्ट नागरिकों को आमंत्रण पर्ची देकर 17 टीकाकरण केन्द्रों पर आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण पर्ची में लक्षित व्यक्ति का नाम, आयु टीकाकरण केन्द्र की जानकारी तथा संबंधित टीकाकरण केन्द्र की जानकारी मुद्रित है। आमंत्रण पर्चिया मतदान केन्द्रवार बीएलओ, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता, एमपी डब्ल्यू, एएनएम द्वारा घर-घर जाकर प्रदान की गई थी तथा टीकाकरण के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया।
बुधनी विधानसभा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने नीति विश्लेषकों के साथ गहन चर्चा
आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बुधनी तथा नसरूल्लागंज ब्लॉक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए "बुधनी प्रज्वल" को मूर्त रूप देने के लिए जिला पंचायत के सभागार में कलेक्टर श्री अजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इस बैठक मे अटल बिहारी बाजपेयी इन्स्टीट्यूट ऑफ गर्वनेंस एंड पॉलिसी एनालिसिस के नीति विश्लेषकों के दल के साथ जिले के अधिकारियों द्वारा गहन विचार विमर्श किया गया । बैठक में संस्थान के डायरेक्टर श्री गिरीश शर्मा सहित इस दल में 25 से अधिक विशेषज्ञ शामिल हुए । कलेक्टर श्री अजय गुप्ता ने आत्मनिर्भर "बुधनी प्रज्वल" को मूर्त रूप देने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को वास्तविक धारातल पर आधारित आंकड़ों के साथ समुचित जानकारी देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों के नीति विश्लेषकों से मार्गदर्शन लेकर अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर समय सीमा में संस्थान के विशषज्ञों को उपलब्ध करायें। श्री गुप्ता ने इस योजना के लिए सभी विभागों को निर्धारित पैरामीटर्स पर विगत 10 वर्षों के आंकड़े शुद्धता के साथ देने के निर्देश को दिये । उन्होने कहा कि आंकड़े शुद्ध होंगे तो उनके विश्लेषण से साल दर साल आ रहे बदलाव को रेखांकित करते हुए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी । साथ ही ऐसे र्क्षेत्रों में काम किया जा सकेगा जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हों। बैठक में अटल बिहारी बाजपेयी इन्स्टीट्यूट ऑफ गर्वनेंस एंड पॉलिसी एनालिसिस संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा संबंधित विभागों के जिलाधिकारियों के साथ उनके विभाग से संबंधित वर्तमान में संचालित योजनाओं तथा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई । इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, सभी अनुभागों के एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- "बुधनी प्रज्वल" योजना को मूर्त रूप देने 25 से अधिक विशेषज्ञों के साथ अधिकारियों ने की चर्चा
- कार्ययोजना तैयार करने शुद्ध आंकड़े उपलब्ध कराने कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश
महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रेली "सेफ्टी वॉक" आयोजित
रबी फसल उत्पादन का तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण
कायाकल्प अवार्ड के लिए प्रदेश में इछावर सीएचसी प्रथम
जिला चिकित्सालय सहित जिले की 14 अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं का विभिन्न श्रेणियों में कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को वर्ष 2020-21 के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा की। सीएचसी इछावर का कायाकल्प अवार्ड के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान के लिए चयन किया गया। सीएचसी इछावर को 15 लाख रूपए बतौर अवार्ड दिए जाएंगे। सीएचसी इछावर को प्रथम स्थान का अवार्ड तीसरी बार मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि । पुरस्कार के रूप में जिले की 14 अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं का चयन भी विभिन्न श्रेणी के कायाकल्प अभियान अवार्ड के लिए किया गया है। जिला चिकित्सालय सीहोर को कायाकल्प क्लीन अस्पताल अवार्ड के रूप में 3 लाख रूपए दिए जाएंगे। पीएचसी वीरपुरडेम का जिले में पीएचसी स्तर पर प्रथम अवार्ड के लिए चयन किया गया है। अस्पताल का अवार्ड के रूप में 2 लाख प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड के लिए चयनित हुई। स्वास्थ्य संस्थाओं में जिला चिकित्सालय सीहोर, सिविल अस्पताल आष्टा, सीएचसी जावर, सीएचसी बिल्किसगंज, सीएचसी श्यामपुर, सीएचसी दोराहा, सीएचसी रेहटी, पीएचसी वीरपुरडेम, पीएचसी अमलाहा, पीएचसी दिवडिया, पीएचसी भाउखेडी, अर्बन पीएचसी सीहोर तथा आष्टा का चयन भी वर्ष 2020-2021 के कायाकल्प अवार्ड के लिए किया गया है। प्राथ.स्वास्थ्य केन्द्र की केटेगरी में जिले मे प्रथम स्थान के लिए पीएचसी वीरपुर डेम का चयन किया गया है। पुरस्कार के रूप में सिविल अस्पताल आष्टा, सीएचसी जावर, सीएचसी बिल्किसगंज, सीएचसी श्यामपुर, सीएचसी दोराहा तथा सीएचसी रेहटी को 2-2 लाख रूपए की राषि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। जिले में कायाकल्प का प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पीएचसी वीरपुरडैम को 2 लाख रूपए मिलेंगे। वहीं सांत्वना अवार्ड में पीएचसी दिवड़िया, पीएचसी भाउखेडी, पीएचसी अमलाहा, अर्बन पीएचसी गंज सीहोर तथा आष्टा को 50-50 हजार की राषि अवार्ड के तौर पर प्रदान की जाएगी।
- जिला चिकित्सालय सहित 14 अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं का कायकल्प पुरूस्कार के लिए चयन
जनसुनवाई में आए 47 आवेदन
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन सुनवाई में जिले भर से आये अनेक लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन दिये। जन सुनवाई में आज जनसुनवाई में जिले भर से 47 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने साइंस एंड टेक्नोलॉजी का होगा अधिकतम उपयोग
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए विज्ञान एवं तकनीक का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की टेक्नोलॉजी का विकास एक उपलब्धि है, लेकिन यह उपलब्धि तब तक अधूरी जब-तक इसका योगदान लोगों की भलाई और देश की अर्थ-व्यवस्था में न हो। श्री सखलेचा सोमवार को मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकॉस्ट) द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में एमएसएमई सेक्टर के लिए सीएसआईआर की टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। श्री सखलेचा ने कहा कि वेबिनार को एमएसएमई, साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं युवा उद्यमियों की नेटवर्किंग का प्लेटफॉर्म बताते हुए कहा कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में उद्यमिता की अनंत संभावनाएँ हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए हर जिले में नई गतिविधि को प्रारंभ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वेबिनार में सीएसआईआर ने 100 से ज्यादा ऐसी टेक्नोलॉजी की जानकारी दी है, जिनका उपयोग करके एमएसएमई सेक्टर का विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, खजुराहो और बैतूल में फर्नीचर कलस्टर विकसित करने जा रही है। फर्नीचर कलस्टर में यदि सीएसआईआर की लैब आती है, तो उद्यमियों को इसका फायदा मिलेगा। मंत्री श्री सखलेचा ने बताया कि के विभाग के पास 100 से अधिक लोगों के आग्रह आएँ है, जो औषधीय पौधों और खेती पर काम करना चाहते हैं। सीएसआईआर की तकनीकें इसमें बेहद उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि नीमच और मंदसौर में इस दिशा में काम हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर ने केले के रेशे पर काम किया है। मध्यप्रदेश के बुरहानुपर में केला बड़ी मात्रा में हो रहा है, वहाँ इसका उपयोग किया जाए। श्री सखलेचा ने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा आदर्श राज्य है, जहाँ इन टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया जा सकता है। वेबिनार के दौरान उन्होंने मैपकॉस्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएसआरईआर के साथ लाँग टर्म एसोसिएशन किया जाए तथा उनके द्वारा विकसित टेक्नोलॉजी का प्रदेश में किस तरह उपयोग किया जा सकता है, इस पर अलग से विस्तृत चर्चा की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएसआईआर की एमएसमएई सेक्टर के विकास के लिए सीएसआईआर की टेक्नोलॉजी की जानकारी सभी जिलों के जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रों को भेजी जाए ताकि इनका अधिकतम इस्तेमाल हो सके। इससे पहले काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की वरिष्ठ महिला वैज्ञानिक तथा साइंस कम्युनिकेशन एंड डिसेमिनेशन की विभागाध्यक्ष डॉ. गीतावाणी रसायम तथा टेक्नोलॉजी डवलपमेंट डायरेक्टोरेट की विभागाध्यक्ष डॉ. विभाष मल्होत्रा सावहने ने सीएसआईआर द्वारा एमएसएमई सेक्टर के विकास के लिए विकसित अनेक टेक्नोलॉजी, पहलों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अपने प्रजेंटेशन में दी। डॉ. गीता वाणी रसायम ने बताया कि सीएसआईआर की टेक्नोलॉजी सोसायटी के लिए हैं। आत्म-निर्भर भारत बनाने के लिए शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है। एमएसएमई सेक्टर में साइंस एंड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. मल्होत्रा सावहने ने सीएसआईआर इनोवेशन एंड आरएंडडी के कोर एरिया में काम करने के साथ-साथ स्किल के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। उन्होंने उद्यमिता को प्रोत्साहित और सहायता करने वाली पहलों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। मैपकॉस्ट के महानिदेशक श्री अनिल कोठारी ने भी वेबिनार को संबोधित किया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें