मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 06 मार्च, आज दिनांक 06.03.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य विकास परियोजनान्तर्गत (वित्तीय वर्ष-2020-21) अतिपिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जाति/जनजातियों हेतु मत्स्य विपणन योजनान्तर्गत अनुदानित दर (90 प्रतिशत) पर टाउन हाॅल, मधुबनी में 04ः00 बजे अपराह्न में चयनित लाभुकों के बीच वाहन वितरण किया गया। इस दौरान अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मधुबनी एवं मस्त्य प्रसार पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे। योजनान्तर्गत अति पिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जाति हेतु विभिन्न अवयव यथा फोर व्हीलर लागत (4.80 हजार) थ्री व्हीलर लागत (2.80 हजार) एवं मोपेड -सह- आईस बाॅक्स लागत (50 हजार) में प्राप्त लक्ष्य क्रमशः 4,7,23 के विरूद्ध चयनित लाभुकों को वाहन वितरण किया गया।
शनिवार, 6 मार्च 2021
मधुबनी : चयनित लाभुकों के बीच वाहन वितरण
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें