मधुबनी : प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

मधुबनी : प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

flag-hoist-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) विश्व आॅटिज्म दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा विश्व आॅटिज्म जागरूता दिवस पर आयोजित प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी वाट्सन स्कूल परिसर से समाहरणालय होतेे हुए थाना चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, मधुबनी, सुश्री नलिनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता , मधुबनी, सुश्री आरती कुमारी, साहेब रसूल एवं जिला प्रबंधक एम.एस.यू.पी.एस.डब्लू., श्री प्रशांत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त, मधुबनी ने विश्व आॅटिज्म जागरूकता दिवस कहा की आॅटिज्म ऐसी दिव्यांगता है, जिसे दूर किया जा सकता है। उन्होनें मधुबनी जिलें के दिव्यांग परिवार एवं समाज से इसके प्रति अपिल की। एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्टेट सोसाईटी फाॅर अल्ट्रा पूअर एण्ड सोशल वेलफेयर सक्षम की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रर्म के अवसर पर बुनियाद केन्द्र (सदर) में दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त, मधुबनी के नेतृत्व में निकली प्रभातफेरी में राजमुनी कुमारी, उदयकांत, शिवशंकर प्रसाद, कृष्ण नारायण, नरेश कामति, रमेश कुमार पाठक, जगमोहन कुमार, रविकांत कुमार, पवन कुमार राॅय, मुकेश कुमार मिश्रा, अनू नसर, रितेश कुमार, आदिल हुसैन, वेदमणि कुमार, दिनेश कुमार, अंदेश कुमार, अभिषेक कुमार, विजेन्द्र कुमार दास, मनीष कुमार, राकेश राजू, विकास कुमार, रूपण कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, राजू कुमार, शिवदयाल चैपाल, बिहारी रावत आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: