नवादा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. इलियास हुसैन के निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 अप्रैल 2021

नवादा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. इलियास हुसैन के निधन

iliyas-hussain
बिहार प्रदेश कांग्रेस  कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने नवादा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. इलियास हुसैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.डॉ झा ने अपने शोक संवेदना में कहा कि  प्रो. इलियास हुसैन पार्टी के  निष्ठावान एवं समर्पित नेता थे उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ अशोक राम, श्याम सुंदर सिंह धीरज, डॉ समीर कुमार सिंह,राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार, मीडिया विभाग के चैयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता आनंद माधव, जया मिश्र, कुमार आशीष ने भी प्रो. इलियास हुसैन  के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: