मधुबनी : धारदार हथियार से पुजारी सहित एक अन्य की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

मधुबनी : धारदार हथियार से पुजारी सहित एक अन्य की हत्या

मधुबनी : जिले के खिरहर थाना क्षेत्र के धरोहर नाथ महादेव मंदिर स्थान में रात्रि में एक पुजारी सहित एक अन्य की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक से अधिक की संख्या में आये अपराधी ने धारदार हथियार से हमला कर सर को धर से अलग कर दिया। सुचना मिलते ही खिरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत पुजारी की पहचान सिरियापुर निवासी हिरा दास व भगवानपुर निवासी आनद मिश्रा के रूप में किया गया है। वहीं मौके पर बेनीपट्टी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, अरेर थाना अध्यक्ष राम चंद्र, साहरघाट थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान अपने दल बल के साथ मामले की जाँच में जुटे हुए है। वहीं एक अपराधी की पहचान कर ली गयी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: