बंगाल में 16 से 30 मई तक लॉकडाउन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 15 मई 2021

बंगाल में 16 से 30 मई तक लॉकडाउन

bangal-lock-down-from-16-to-30-may
कोलकाता,15 मई, पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुये 16 से 30 मई तक लॉकडाउन लगाने की शनिवार को घोषणा की। लॉकडाउन के दौरान, ट्रेन, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों पर रोक रहेगी। इसके अलावा सभी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे लेकिन आवश्यक सेवाओं का संचालन जारी रहेगा। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 20,846 नये मामले सामने आये और इस दौरान 136 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं: