पटना : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बिहार सरकार ने आगामी 15 मई तक संपूर्ण तालाबंदी का ऐलान किया है। वहीं लॉकडाउन के एलान के बाद सरकार ने सभी पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। बिहार सरकार के आदेश के अनुसार बिहार पुलिस कर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। हालांकि किसी विशेष परिस्थिति में छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है। जानकारी हो की बिहार में लागू लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है और लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन में राज्य पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे लेकर सरकार ने यह निर्देश जारी किया है। राज्य में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति सभी रेंज आईजी-डीआईजी और एसएसपी व एसपी को भेज दी गई है।
गुरुवार, 6 मई 2021
बिहार : पुलिस की सभी छुट्टी रद्द, लॉकडाउन का सख्ती से पालन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें