मधुबनी : डीएम ने आगामी बाढ़ निरोधक कार्य की समीक्षा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 मई 2021

मधुबनी : डीएम ने आगामी बाढ़ निरोधक कार्य की समीक्षा की

madhubani-dm-meeting-on-flood
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), आज दिनांक-06.05.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से वी.सी. द्वारा आगामी बाढ़ निरोधक कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल संख्या-1,2, झंझारपुर, निर्मली, पश्चिमी नहर प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता एवं सभी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मधुबनी जिला आदि उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने आगामी बाढ़ को लेकर सभी अभियंताओं को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले तटबंधों की मरम्मति करवाने का निर्देश देते हुए कहा की 15 मई से पूर्व सभी कटाव निरोधक कार्य को पूर्ण करे लें।

कोई टिप्पणी नहीं: