बिहार : सांसद राजीव सातव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 16 मई 2021

बिहार : सांसद राजीव सातव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त

tribute-to-rajiv-satav
पटना,16 मई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव सातव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।  डा0 झा ने कहा कि राजीव सातव युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एवं सांसद के रूप में हमेशा गरीबों एवं समाज के कमजोर वर्गो की सेवा में लगे रहे। वे एक तेज तर्रार नौजवान सांसद थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।  कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजित शर्मा, चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन व सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्री श्याम सुन्दर सिंह धीरज, पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सदानन्द सिंह,एम.एल.सी. श्री प्रेम चन्द्र मिश्रा, ए.आई.सी.सी. सचिव चंदन यादव, ,ए.आई.सी.सी. चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह, पूर्व एम.एल.सी. श्री लाल बाबू लाल, पूर्व विधायक डा0 हरखू झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुबोध कुमार, श्री ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री राजेश राठौड़, प्रवक्ता श्रीमती अमिता भूषण, श्री आनन्द माधव, श्रीमती जया मिश्रा, श्री कुमार आशीष, श्री ललन यादव,युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल, श्री जय प्रकाश चौधरी, श्री अरविन्द लाल रजक, श्री मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा, श्री स्नेहाशीष वर्धन, निरंजन कुमार,सिसिल साह ने  भी राजीव सातव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: