बिहार : पूर्व विधायक श्री इन्द्रानन्द यादव के निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 मई 2021

बिहार : पूर्व विधायक श्री इन्द्रानन्द यादव के निधन

ex-mla-indranand-yadav-died
पटना, 22 मई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री इन्द्रानन्द यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।  डा0 झा ने कहा कि इन्द्रानन्द यादव का सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन बड़ा व्यवहारिक रहा तथा वे हमेशा अपने क्षेत्र के गरीबों एवं बंचितों की सेवा की। वर्ष 1985-1990 तक अररिया जिला के नरपतगंज विधान सभा से विधायक रहे। वे 78 वर्ष के थे तथा उनको एक लड़का एवं एक लड़की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।  शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्री श्याम सुन्दर सिंह धीरज, सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सदानन्द सिंह,एम.एल.सी. श्री प्रेम चन्द्र मिश्रा,ए.आई.सी.सी. सचिव चंदन यादव, ,ए.आई.सी.सी. चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह, पूर्व एम.एल.सी. श्री लाल बाबू लाल, पूर्व विधायक डा0 हरखू झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुबोध कुमार, श्री ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री राजेश राठौड़, प्रवक्ता श्रीमती अमिता भूषण, श्री आनन्द माधव, श्रीमती जया मिश्रा, श्री कुमार आशीष, श्री ललन यादव,युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल, श्री अरविन्द लाल रजक, श्री मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा, श्री स्नेहाशीष वर्धन ने शोक व्यक्त किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: