तूफान से नुकसान का जायजा लेने के लिए गुजरात जाएंगे मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 मई 2021

तूफान से नुकसान का जायजा लेने के लिए गुजरात जाएंगे मोदी

modi-will-visit-gujrat
नयी दिल्ली 18 मई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तूफान ताउते से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात तथा दीव के दौरे पर जाएंगे। श्री मोदी चक्रवाती तूफान के कारण हुए जानमाल के नुकसान का जायजा लेने के बाद अहमदाबाद में अधिकारियों के साथ एक बैठक में स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी बुधवार सुबह 9:30 बजे के करीब गुजरात के लिए रवाना होंगे और भावनगर पहुंचेंगे। यहां से वह ऊना, दीव, जाफराबाद और मूवा जैसे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उल्लेखनीय है कि चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात में काफी नुकसान हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: