ओडिशा से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चेन्नई पहुंची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 मई 2021

ओडिशा से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चेन्नई पहुंची

oxygen-express-reach-chennai
चेन्नई, 15 मई, तमिलनाडु में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान प्राणवायु की मांग में वृद्धि के बीच ओडिशा से दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मेडिकल ऑक्सीजन के दो टैंकर लेकर शनिवार सुबह चेन्नई पहुंची। दक्षिण रेलवे ने एक ट्वीट में कहा कि ट्रेन आज सुबह लगभग छह बजे तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने का एक वीडियो साझा किया। रेलवे ने कहा, ‘‘राउरकेला (ओडिशा) से दो टैंकरों में 31.4 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज सुबह छह बजे तिरुवल्लूर, तमिलनाडु पहुंची।’’ इस खेप के साथ तमिलनाडु को अब तक 111.4 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: