मधुबनी : टीकाकरण का विशेष अभियानन 01 जुलाई से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 जून 2021

मधुबनी : टीकाकरण का विशेष अभियानन 01 जुलाई से

vaccination-from-01-july-madhubani
मधुबनी 21 जून, :कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ वयस्कों को कोरोना का टीका लगाने के लिए संचालित अभियान की शुरुआत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा की गई। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान किया जायेगा। मधुबनी  जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार ,अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन समेत जिला एवम् प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के अभिभाषण को सुना।  जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियानन 01 जुलाई से दिसंबर माह के अंत तक संचालित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: