मधुबनी : बेनीपट्टी में बाढ़ एवं सहज कार्यों की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 जून 2021

मधुबनी : बेनीपट्टी में बाढ़ एवं सहज कार्यों की समीक्षा

flood-inspaction-madhubani
मधुबनी, 23 जून, आज दिनांक-23.06.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के द्वारा अंचल कार्यालय, बेनीपट्टी में बाढ़ एवं सहज कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी, भूमि सुधार उप-समाहत्र्ता, बेनीपट्टी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी, बेनीपट्टी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान संभावित बाढ़ 2021 के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। तत्पश्चात बेनीपट्टी प्रखण्ड अंतर्गत करहाड़ा पंचायत के सहरौल गाँव में महाराजी बाँध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल संख्या-01, झंझारपुर एवं अन्य विभागीय अभियंता सहित सभी प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा धौंस नदी के पास कटाव स्थल को लेकर संबंधित पदाधिकारी को सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का निदेश भी दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: