मधुबनी : जल-जीवन-हरियाली से सम्बंधित समीक्षा बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 जून 2021

मधुबनी : जल-जीवन-हरियाली से सम्बंधित समीक्षा बैठक

jal-jivan-hariyali-madhubani
मधुबनी, 14 जून 2021, आज दिनांक-14.06.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली से सम्बंधित सभी विभागों के साथ गूगल मीट (वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से समीक्षा बैठक किया गया।  इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी, उप विकास आयुक्त मधुबनी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी, , जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी, विद्युत कार्यपालक अभियंता, मधुबनी, उपायुक्त, नगर निगम, मधुबनी, जिला लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल पदाधिकारी, मधुबनी, जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी, लघु सिंचाई पदाधिकारी, मधुबनी एवं सभी अंचलाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जिला के सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ उनके विभाग से जल जीवन हरियाली योजनांतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवम् उसकी पूर्णता  पर विस्तृत चर्चा करतेअपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।बैठक में  उपस्थित सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया कि सप्ताह में 02 दिन उनके द्वारा जल संचयन संबंधित अतिक्रमण वाद की सुनवाई कर उसे शीघ्र निष्पादित कराना  जाना है। साथ हीं जहाँ-जहाँ तालाब से से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उसको पोर्टल पर शीघ्र एन्ट्री करवाना सुनिश्चित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: