पशुपति ने सूरजभान को बनाया LJP का कार्यकारी अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 15 जून 2021

पशुपति ने सूरजभान को बनाया LJP का कार्यकारी अध्यक्ष

surajbhan-ljp-president
दिल्ली : विरासत की कुर्सी संभालने के लिए भाई ने भाई के बंगले पर कब्जा कर लिया है। इस बीच बंगले से बेघर होता देख भतीजा ने चाचा के समक्ष मां को बंगले की मालकिन बनाने का प्रस्ताव रखा था। इस बीच पशुपति गुट ने लोजपा के कद्दावर नेता व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाय दिया है। सूरजभान को अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर पारस गुट ने कहा कि नए अध्यक्ष के चुनाव कराने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपस्थित थे। इसलिए सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सूरजभान सिंह के नेतृत्व में 17 जून को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पशुपति कुमार पारस की ताजपेशी की जाएगी। वहीं, मामला पक्ष में नहीं आते देख चिराग पासवान ने आनन-फानन में लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में बुलाई है। इस बैठक में देशभर के अधिकांश नेता वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगे, वहीं दिल्ली के कुछ नेता चिराग के साथ बैठेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: