असम में 1,04,946 संदिग्ध मतदाता हैं : सरमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

असम में 1,04,946 संदिग्ध मतदाता हैं : सरमा

104946-doubtfull-voter-in-assam-sharma
गुवाहाटी, 19 जुलाई, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में वर्तमान में कुल मिलाकर 1,04,946 संदिग्ध मतदाता हैं। मुख्यमंत्री ने यहां राज्य विधानसभा में एआईयूडीएफ विधायक रफीकुल इस्लाम के एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 'संदिग्ध मतदाताओं की संख्या में इस साल कमी आयी है जो 2020 में 1,10,037 थे। विदेशी न्यायाधिकरणों के पास अब भी लंबित मामलों की संख्या 90,810 है, जबकि कुल 1,36,386 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: