झारखंड : कोविड से कोई मौत नहीं, 56 नये मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

झारखंड : कोविड से कोई मौत नहीं, 56 नये मामले

56-new-covid-jharkhand

रांची, 30 जुलाई,
झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी के मरने की सूचना नहीं है, वहीं 56 नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 5,126 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी तक कुल 3,47,105 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक 3,41,720 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल 259 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 60,755 नमूनों की जांच की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: