मधुबनी : जिला स्थापना समिति की बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

मधुबनी : जिला स्थापना समिति की बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न

dm-madhubani-take-meeting
मधुबनी: 01 जुलाई, आज दिनांक-01.07.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति (ए.सी.पी./एम.ए.सी.पी.) की बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई। इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, स्थापना उप समाहर्ता, मधुबनी, निदेशक, डी.आर.डी.ए., मधुबनी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मधुबनी एवं सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुबनी जिला आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान वृत्ति उन्नयन एवं रूपान्तरित वृत्ति उन्नयन योजना अन्तर्गत वृत्ति उन्नयन का लाभ स्वीकृत एवं सेवा सम्पुष्टि किये जाने से पूर्व दिनांक-19.02.2021 को सम्पन्न जिला स्क्रीनिंग समिति द्वारा अनुशंसित मामलों पर अंतिम निर्णय लेने संबंधि कार्य पर विचार किया गया। जो निम्नवत है:-

1. राजस्व कर्मचारी को देय ए.सी.पी. का प्रस्ताव।

2. लिपिक/निम्न वर्गीय लिपिक को देय एम.ए.सी.पी. प्रस्ताव।

3. राजस्व कर्मचारी को देय एम.ए.सी.पी. का प्रस्ताव।

4. अमीन को देय एम.ए.सी.पी. का प्रस्ताव।

5. ग्राम सेविका को देय एम.ए.सी.पी. का प्रस्ताव।

6. कार्यालय परिचारी को एम.ए.सी.पी का प्रस्ताव।

7. लिपिक/निम्न वर्गीय लिपिक का तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर सेवा सम्पुष्टि का प्रस्ताव।

8. कार्याय परिचारी का तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर सेवा सम्पुष्टि का प्रस्ताव।

कोई टिप्पणी नहीं: