वैक्सीन नहीं पहुँचने से जमशेदपुर के कई टीका केंद्र बंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

वैक्सीन नहीं पहुँचने से जमशेदपुर के कई टीका केंद्र बंद

vaccine-shortage-in-jamshedpur

संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त ,जमशेदपुर ,1 जुलाई,
कोरोना से बचाव के लिए देशव्यापी चल रहे टीकाकरण अभियान में फ़िलहाल पूर्वी सिंहभूम में सुस्ती देखी जा रही है ,कारण है कोरोना वैक्सीन की कमी। वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से कई टीकाकेन्द्र फ़िलहाल बंद पड़े हैं और लोग मायूस होकर टीका केंद्रों से वापस लौट रहे हैं। विशेषकर  दूसरे डोज के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है।  बताया जाता है कि पूर्वी सिंहभूम में 2 जुलाई को टीका की आपूर्ति हो जाएगी जिसके  बाद फिर से टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी  I

कोई टिप्पणी नहीं: