ग्वालियर । घाटीगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कांसेर में आज 150 आदिवासी परिवारों की महिलाओं को पोषण राहत सामग्री किट वितरण की, जिसमे 110 परिवार कांसेर के और 40 परिवार बंगाली पूरा के उपस्थित हुए। कांसेर गांव की अपनी एक अलग कहानी है , यहां के आदिवासी परिवारों का एकता परिषद के साथ पुराना संबध है। वर्ष 2000 से पहले यह सभी परिवार भूमिहीन थे और मजदूरी करके अपना एवम अपने परिवार का जीवनयापन बहुत मुस्किल से कर रहे थे।वर्ष 2000 के अंत में जब यह परिवार संगठन से जुड़े तब संगठन के साथियों की मदद से इन्होंने गांव के बाहर खाली पड़ी जंगल की जमीन पर खेती करना शुरू किया। उसके बाद कई वर्षो तक चले लंबे संघर्ष और संवाद के बाद आज यह परिवार 600 बीघा जमीन पर बिना किसी परेशानी के खेती कर रहे है। इस गांव की कहानी केवल इतनी ही नही है वर्ष 2000 से लेकर अभी तक इन आदिवासी परिवारों और एकता परिषद ने इस गांव की जमीन को बचाने के लिए क्या क्या संघर्ष किया है इसकी सूची बहुत बड़ी है, जिसको लिखना इस मंच पर मुमकिन नहीं है ।
रविवार, 4 जुलाई 2021
ग्वालियर : कांसेर गांव में वितरित की पोषण आहार राहत समग्री किट
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें