प्रधानमंत्री से मिलीं ममता बनर्जी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

प्रधानमंत्री से मिलीं ममता बनर्जी

mamta-meet-modi
संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त ,नई दिल्ली ,27  जुलाई  , पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान कोरोना संक्रमण  के हालातों पर चर्चा करते हुए और अधिक टीका उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पश्चिम बंगाल राज्य के प्रस्तावित नए नामकरण को भी अनुमोदित करने का अनुरोध किया। सुश्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री से पेगासस मामले में सभी  राजनीतिक दलों की मीटिंग बुलाने का  निवेदन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुद्दों पर विचार करने का भरोसा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: