मधुबनी : बैधनाथ यादव को पार्टी कार्यालय में श्रधांजलि दी गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जुलाई 2021

मधुबनी : बैधनाथ यादव को पार्टी कार्यालय में श्रधांजलि दी गई

cpi-tribute-comred-baidyanath-yadav
मधुबनी, भारतीय कम्युनिस्ट मधुबनी के पूर्व जिला मंत्री  , हरलाखी के पूर्व विधायक जीवनपर्यंत सादगी एवं ईमानदारी के साथ गरीब-गुरबा के लिए संघर्षरत , कम्युनिस्ट आंदोलन के प्रमुख प्रणेता , पूर्व सांसद भोगेन्द्र झा के साथ कदम में कदम मिलाकर मजदूर , किसान ,भूमिहीनों का आवाज बनते हुए लगातार तीन बार हरलाखी विधान सभा का प्रतिनिधित्व करते हुए अन्तिम दम तक कम्युनिस्ट आंदोलन के सपने के साथ जीने वाला स्मृद्धिशेष बैधनाथ यादव जी को मधुबनी जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में श्रधांजलि दी गई ।  श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा वैद्यनाथ यादव के रास्ते पर चलकर बाढ़-सुखाड़ भाकपा , स्थायी समाधान -बहुउद्देशीय हाई डैम निर्माण आंदोलन को को तेज करेगी । उन्होंने लम्बी अवधि तक पार्टी संगठन के विस्तार का काम किया और लगभग 18 वर्षों  तक पार्टी का जिला मंत्री रहे । श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी राज्य परिषद सदस्य लक्ष्मण चौधरी , मनोज मिश्र ,बिहार महिला समाज के महासचिव राजश्री किरण , पार्टी शहर मंत्री मोतीलाल शर्मा , ट्रेड यूनियन के जिला सचिव सत्यनारायण राय , जिला परिषद सदस्य मो जुबेर अंसारी , ओमप्रकाश कापड़ी , मनतोर देवी ,  मो दाउद ,मो कलाम सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं: