जापान ने रिकार्ड मामलों के बाद कोराना आपातकाल बढ़ाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 जुलाई 2021

जापान ने रिकार्ड मामलों के बाद कोराना आपातकाल बढ़ाया

covid-emergency-extend-in-tokyo
तोक्यो, 30 जुलाई, ओलंपिक की मेजबानी के दौरान कोविड-19 संक्रमण के रिकार्ड मामलों के बाद जापान ने शुक्रवार को तोक्यो के चार पड़ोसी प्रांतों में कोरोना वायरस आपातकाल बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शुक्रवार को साईटामा, कानागावा और चिबा तथा ओसाका में आपातकाल की घोषणा की जो सोमवार से प्रभावी होकर 31 अगस्त तक रहेगा। तोक्यो में पहले ही कोरोना आपातकाल लगा हुआ है जिसे अगस्त के अंत तक बढ़ा दिया जायेगा जो ओलंपिक के बाद तक और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के दौरान जारी रहेगा। तोक्यो में गुरूवार को 3,865 मामले दर्ज किये और तीन दिन से यहां मामलों में रिकार्ड बढ़ोतरी हो रही है। पिछले हफ्ते की तुलना अब पॉजिटिव मामलों की संख्या दोगुनी हो गयी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ओलंपिक का इस बढ़ोतरी से कोई लेना देना नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: