धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने ली कांग्रेस की सदस्यता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने ली कांग्रेस की सदस्यता

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के स्टार प्रचारक गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा एवं विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराया। प्रेस वार्ता सह मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रसिद्ध कथावाचक गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के स्टार प्रचारक रहे गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। जनहित में कोई मुद्दा आप दल के अंदर नहीं उठा सकते। भारतीय जनता पार्टी संत समाज का इस्तेमाल केवल सत्ता प्राप्ति के लिए करती है, उसके बाद उनसे अपने एजेंडे पर काम करने का दबाव बनाती है, जिसे संत समाज हमेशा से नकारता रहेगा। उन्होंने तुष्टिकरण की नीति पर भाजपा के काम करने पर नाराजगी जताई। 


गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री के साथ संत निकेश चौधरी, धीरज पांडेय, अंजनी चौधरी और उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रेस वार्ता में मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्रैक्टर मार्च का समर्थन किया। डॉ झा ने कहा अंतिम दम तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे और उनको वाजिब हक दिलाने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने केंद्र की निरंकुश सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवासन को हिरासत में लिए जाने और राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को घर में नजरबंद करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रेस वार्ता और मिलन समारोह में विधायक अफाक आलम, इजहारुल हुसैन, प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट शरवत जहां फातिमा, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन सौरभ सिन्हा,  सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: