नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जुलाई 2021

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

navjod-siddhu-panjab-congress-president
नयी दिल्ली, 18 जुलाई, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की आपत्ति के बावजूद यह फैसला लिया। गांधी ने अगले विधानसभा चुनाव में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। पंजाब इकाई के नये कार्यकारी अध्यक्ष हैं... संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘पार्टी प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के योगदान की सराहना करती है।’’ पार्टी के सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा मामलों के प्रभारी नागरा को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। कई दिनों की अटकलों और मुख्यमंत्री के घोर विरोध के बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: