बिहार : नीट परीक्षा मे ओबीसी आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक :- मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

बिहार : नीट परीक्षा मे ओबीसी आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक :- मोर्चा

obc-reservation-historical
पटना, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केन्द्र सरकार द्वारा नीट प्रवेश परीक्षा मे ओबीसी छात्रों को आरक्षण देने के फैसले का स्वागत करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार जताया है।  मोर्चा के नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने नीट परीक्षा मे ओबीसी छात्रों को आरक्षण देने की मांग को प्रमुखता से उठाया था और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से इस मामले मे विचार कर‌ने का अनुरोध किया था। मोर्चा के मांग अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे देश की एनडीए सरकार  ने नीट परीक्षा मे ओबीसी के छात्रों को आरक्षण प्रदान की स्वीकृति देकर छात्रों के हित मे ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिससे छात्र लाभान्वित होगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: