बिहार : जेपी,लोहिया व कर्पुरी ठाकुर के सपनो को साकार करने मे लगे है नरेन्द्र मोदी :- मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जुलाई 2021

बिहार : जेपी,लोहिया व कर्पुरी ठाकुर के सपनो को साकार करने मे लगे है नरेन्द्र मोदी :- मोर्चा

pm-fulfill-jp-lohiya-karpori-dram
पटना 12 जुलाई, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि वर्तमान समय मे भारतीय राजनीति मे भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के कार्यो को आत्मसात करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध नमो सरकार ने मजबूत संकल्प दिखाते हुये भ्रष्टाचारियो के खिलाफ कारवाई की है वहि जननायक कर्पुरी ठाकुर जी एव राममनोहर लोहिया जी के विरासत की राजनीति को अमलिजामा पहनाते हुये गरीब,मजदूर, किसान,नौजवान दलितों के विकास व खुशहाली के लिए कयी सकारात्मक योजनाओ को लागू कर उनके विकास के प्रति अपनी सोच को जगजाहिर कर दिये है।  उक्त बाते मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। मोर्चा नेताओं ने कहा है कि जनजन के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले शोषित,पीड़ित, दलित,व वंचितो को सम्मान के साथ विकास की मुख्य धारा मे जोड़ने का काम किये है। वर्तमान समय मे यह कहा जा सकता है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी,राममनोहर लोहिया जी एव पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कर्पुरी ठाकुर जी के पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनो का राष्ट्र बनाने कि दिशा मे नरेन्द्र मोदी जी लगातार प्रयत्नशील है। 

कोई टिप्पणी नहीं: