बोपन्ना -शरण पहले दौर में बाहर, सानिया -माटेक सेंड्स दूसरे दौर में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

बोपन्ना -शरण पहले दौर में बाहर, सानिया -माटेक सेंड्स दूसरे दौर में

sania-enters-second-round-wimbeldon
लंदन, 01 जुलाई, भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल के पहले दौर में गुरूवार को हार कर बाहर हो गयी जबकि भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स ने पहला दौर जीतकर महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। बोपन्ना और शरण को पहले दौर में 11 वीं सीड जोड़ी फ़िनलैंड के हेनरी कोंटिनेन और फ़्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन ने लगातार सेटों में 7-6, 6-4 से हराकर बाहर कर दिया। इस बीच महिला युगल में सानिया और माटेक सैंड्स ने चिली की एलेक्सा गुराची और अमेरिका की डिजायर कराविक को एक घंटे 28 मिनट में 7-5, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में स्थान बना लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: