मधुबनी : आयुक्त ने किया बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 अगस्त 2021

मधुबनी : आयुक्त ने किया बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक

comissioner-meeting-madhubani
मधुबनी, 02 अगस्त, आयुक्त महोदय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के अध्यक्षता में दरभंगा प्रमण्डल के सभी जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्त्ता के साथ वर्तमान बाढ़ के संभावित सभी पहलुओं पर समीक्षात्मक बैठक की जिसमें जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार एवं अपर समाहर्त्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान आयुक्त महोदय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा प्रमण्डल के सभी जिलों में बाढ़ से होने वाली सभी समस्याओं की जानकारी लिया गया साथ हीं मधुबनी जिलान्तर्गत के भी समस्यों से अवगत हुए एवं बाढ़ संभावित सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: