धनबाद में घर ढहने से एक की मौत, दो घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

धनबाद में घर ढहने से एक की मौत, दो घायल

building-colapsed-one-dead-dhanbad
धनबाद, 27 अगस्त, झारखंड के धनबाद जिले में एक दो मंजिला घर ढह गया जिससे उसके अंदर रहने वाली 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को रात साढ़े आठ बजे कतरास भगत मोहल्ले में हुई जो धनबाद शहर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम बेबी देवी, उसके घायल पति का नाम प्रदीप गुप्ता (56) और बेटे का नाम आयुष (15) है। उन्होंने कहा कि पास की दो और इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं।

कोई टिप्पणी नहीं: