स्वतंत्रता दिवस पर जगमग होगी दिल्ली विधानसभा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अगस्त 2021

स्वतंत्रता दिवस पर जगमग होगी दिल्ली विधानसभा

delhi-assembly-lighting-on-independence-day
नयी दिल्ली, 14 अगस्त, दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को घोषणा की कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा को रोशन किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रविवार शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक विधानसभा को आगंतुकों के लिए खुला रखा जाएगा। बयान में कहा गया है, 'दिल्ली पुलिस के संगीत बैंड और साहित्य कला परिषद के कई कलाकारों सहित अन्य कलाकारों की विशेष प्रस्तुति के साथ पुराने सचिवालय की रोशन ऐतिहासिक इमारत की सुंदरता को देखना एक सुखद अनुभव होगा।' साल 2016 में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार इमारत को रोशन किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: