जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 135 नये मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अगस्त 2021

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 135 नये मामले

135-new-covid-in-jammu-kashmir
श्रीनगर, 14 अगस्त, जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 135 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 3,23,325 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी से किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और कुल मृतक संख्या 4,395 बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में 37 मामले जम्मू संभाग से और 98 मामले कश्मीर संभाग से हैं। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 35 नये मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या अभी 1,303 है।

कोई टिप्पणी नहीं: