रामविलास के बंगले में रहेंगे रेलमंत्री, चिराग बहार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

रामविलास के बंगले में रहेंगे रेलमंत्री, चिराग बहार

ram-vilas-banglow-allot-to-rail-minister
पटना : दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक राम विलास पासवान का दिल्ली में 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। मालूम हो कि रामविलास पासवान का बंगला लोजपा का दिल्ली में आधिकारिक पता था, जहां पार्टी की बैठकें भी हुआ करती है। अभी तक चिराग पासवान इसी बंगले में रह रहे थे। जानकारी हो कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बंगला खाली करने के लिए चिराग पासवान और अन्य लोगों को नोटिस जारी किया था। तब चिराग पासवान की ओर से बंगला खाली करने के लिए कुछ वक्त मांगा था। गौरतलब है कि, लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। जिसके बाद इस बंगले में चिराग पासवान परिवार के साथ रह रहें हैं। लेकिन पिछले दिनों हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस बंगले को खाली करने का आदेश चिराग को दे दिया गया था, जानकारी हो की यह बंगला सिर्फ केंद्रीय मंत्री को आवंटित होता है और चिराग पासवान वर्तमान में सिर्फ सांसद हैं इस लिहाज से उन्हें बंगला खाली करने का पत्र दिया गया था। मालूम हो की रामविलास पासवान करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे। वर्तमान में उनकी पत्नी, बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं। रामविलास पासवान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। हालांकि चिराग पासवान को सांसद के तौर पर एक और बंगला मिला हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: