पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री खालिद रसीद सवा का आज सुबह पटना के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। खालिद रसीद सवा डा0 जगन्नाथ मिश्रा, बिन्देश्वरी दूबे एवं सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के मुख्यमंत्रीत्व काल में तीन बार मंत्री बने थे। वे विधान परिषद सदस्य के रूप में दो बार चुने गये थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके थे। वे अपने पीछे दो पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने खालिद रसीद सवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खालिद रसीद सवा कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित एवं निष्ठावान नेता थे। उनके निधन से पार्टी की सीमांचल में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्याम सन्दर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़,हरखू झा ने भी खालिद रसीद सवा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
सोमवार, 27 सितंबर 2021
बिहार : पूर्व मंत्री खालिद रसीद सवा का निधन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें