मायावती का ब्राह्मण प्रेम सत्ता पाने के लिए महज दिखावा : मनोज यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 सितंबर 2021

मायावती का ब्राह्मण प्रेम सत्ता पाने के लिए महज दिखावा : मनोज यादव

  • अखंड राष्ट्रवादी पार्टी हरियाणा के बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र यादव , दिल्ली में उत्तराखंड प्रकोष्ट की कमान आनंद उपाध्याय को सौंपी 

mayawati-brahaman-love-drama
नई दिल्ली। प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री सुरेंद्र सिंह यादव को अखंड राष्ट्रवादी पार्टी हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त  किया गया। यह नियुक्ति अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी सिंह (लाल बाबा) द्वारा की गयी है। दिल्ली के होटल एंबेसडर में आयोजित एक  सादे समारोह में  अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मनोज यादव ने अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह यादव को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और आनंद उपाध्याय को उत्तरखंड प्रकोष्ट दिल्ली का अध्यक्ष बनाये जाने पर नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हमको अखंड राष्ट्र के सपने को पूरा करना है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के ब्राह्मण प्रेम पर चुटकी लेते हुए कहा कि बहन मायावती का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ चुनावी स्टंट भर है। जिसे उत्तर प्रदेश की जनता भली भांति जानती है।  उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन व सेवा संकल्प सप्ताह के रूप में मनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अभी न तो 2007 जैसी परिस्थितियां हैं और न ही 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व की धार कम हुई है। धारा 370.राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक कानून, भूमि अधिग्रहण कानून, उज्जवला योजना,घर - घर बिजली, कृषि सुधार कानून, पीएम आवास योजना,कोरोना काल में 80 देशवासियों को निशुल्क राशनमुहैया कराना, मातृत्व वंदन योजना में महिलाओं का आर्थिक मदद,वैक्सीन और अस्पताल में वेंटिलेटर बेडों से लेकर सभी क्षेत्रों में मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये हैं। इसलिए आज भी देश की जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है। मनोज यादव ने सपा को सीख देते हुए कहा कि अखिलेश यादव को पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन से सीखने की जरूरत है कि कैसे जनता का दिल जीता जाता है। इस मौके पर नवनियुक्त अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एवं आनंद उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी सिंह (लाल बाबा) और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मनोज यादव के पार्टी आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमको जो आज यह सम्मान और दायित्व मिला है उसका निर्वाहन मैं पूरी निष्ठा से  करेंगे और जल्द ही हरियाणा व दिल्ली में की जनता के बीच जाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए जनता के लिए नया राजनीतिक विकल्प तैयार करेंगे। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश के महासचिव वेद प्रकाश,कवल जीत सिंह,सभम, अतुल अग्रवाल,प्रेविन यादव,आनंद उपाध्याय समेत अनेक गणमान्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: