प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 71वा जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 सितंबर 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 71वा जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

celebrate-modi-birth-anniversiry
पटना 18 सितम्बर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रांतीय कार्यालय मे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष उपेन्द्र चौहान की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 71वा जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो ने किया। इस अवसर पर मोर्चा के नेताओं ने गरीब बच्चों के बीच कापी, कलम,किताब का वितरण किया और प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व उनके द्वारा किये गये लोक कल्याणकारी कार्यो पर प्रकाश डालते हुये केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। सबका साथ,सबका विश्वास के मूल मंत्र को अपनाते हुये आत्म निर्भर भारत के अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल,राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह,प्रमोद सिंह,आईटी सेल प्रमुख गौरव पाठक, धर्मवीर सिंह,गौरी शंकर सिंह,मनीष झा,राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह,शशांक राजू,राम बाबू आदि नेता उपस्थित हुये।

कोई टिप्पणी नहीं: