मधुबनी : पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 सितंबर 2021

मधुबनी : पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक

meeting-for-panchayat-election-madhubani
मधुबनी, 20 सितम्बर, आज दिनांक-20.09.2021 को अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार के अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन-2021 के विधि-व्यवस्था एवं तैयारी को लेकर सभी क्षेत्रीय आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आहुत की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉ० सत्यप्रकाश एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी श्री सुरेन्द्र राय भी शामिल हुए। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा सभी जिलों से पंचायत आम निर्वाचन-2021 को लेकर विधि एवं व्यवस्था संबंधित जानकारी लिया गया तथा उक्त के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: