मधुबनी : जिले के पाँच केन्द्रों पर महिला मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 सितंबर 2021

मधुबनी : जिले के पाँच केन्द्रों पर महिला मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण

election-training-madhubani
मधुबनी, 20 सितम्बर, आज दिनांक-20.09.2021 को जियाउर रहमान, नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग -सह- लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, झंझारपुर के अध्यक्षता में एवं आफाक अहमद, पवन कुमार लाल कर्ण तथा सभी केन्द्रों के प्रभारी मास्टर ट्रेनर साबिर हुसैन, शंकर प्रसाद सिंह, विजय कुमार, संजय श्रीवास्तव, राजेश रंजन, सतीश सिंह के द्वारा जिले के पाँच केन्द्रों पर महिला मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को ई०वी०एम० क संचालन, मतदान प्रक्रिया, ई०वी०एम० मतपेटी को सिलिंग एवं मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकरी दिया गया एवं सभी मतदान पदाधिकारियों को उनके अपने-अपने दायित्वों से संबंधित प्रश्नों को पूछकर उनकी शंकाओं का विस्तार पूर्वक समाधान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: