बिहार : मां मरियम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 सितंबर 2021

बिहार : मां मरियम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

  • *आज आज शाम 5:00 बजे से मां मरियम के ग्रोटो के पास माला विनती की गयी
  • * देर शाम में भक्तगण अपने अपने घरों में मां मरियम के नाम से निर्मित केक काटकर जश्न मनाएं

celebrate-mother-marium-birthday
लतौना. हालांकि मां मरियम का जन्मदिन आठ सितंबर को है.यहां पर रविवार को ही सन्त अन्ना तथा सन्त योआखिम की धन्य कुँवारी बेटी और हमलोगों की मां मरियम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. यहां पर सेक्रेट हार्ट चर्च है.यह लतौना पल्ली लतौना मिशन से विख्यात है.आज मां मरियम का जन्मदिन है.यहां पर रविवार को ही सन्त अन्ना तथा सन्त योआखिम की धन्य कुँवारी बेटी और हमलोगों की मां मरियम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था.सुबह में भक्तगण चर्च गये. लतौना पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर डेविड के साथ फादर नीरज और विल्सन ने मिलकर मिस्सा किए.मां मरियम का जन्मदिन के अवसर पर आयोजित मिस्सा में अतिथि फादर मुख्य अनुष्ठानकर्ता थे.  आज शाम 5:00 बजे से मां मरियम के ग्रोटो के पास माला विनती की गयी.वहीं यह बताया गया कि देर शाम में भक्तगण अपने अपने घरों में मां मरियम के नाम से निर्मित केक काटकर जश्न मनाएं.

कोई टिप्पणी नहीं: