बिहार : नहीं रहें कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानन्द सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 सितंबर 2021

बिहार : नहीं रहें कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानन्द सिंह

  •  * सदाकत आश्रम में सदानंद सिंह को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • * सदानन्द सिंह के निधन से कांग्रेस में एक युग का अंत: डॉ मदन मोहन झा

sadanand-singh-passes-away
पटना,8 सितंबर। बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का आज सुबह निधन हो गया। पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन के उपरांत बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके पार्थिव शरीर को लाया गया। जहां प्रदेश कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सदानंद सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें लीवर की समस्या थी। स्व. सदानंद सिंह बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। वें कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर दस वर्ष तक पद पर रहें। भागलपुर जिले के कहलगांव विस क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतते रहे और नौ बार विधायक चुने गए। वें बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक स्व. सदानंद सिंह का जाना पार्टी सहित बिहार के राजनीति के लिए एक क्षति है। जिसकी निकट भविष्य में पूर्ति सम्भव नहीं है। उन्होंने स्व. सिंह को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताया। सदानंद सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता, कांग्रेस के योद्धा, मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से बिहार के एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ है। वें हमारे मार्गदर्शक के रूप में रहें हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर स्व. सिंह के आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस असहनीय दु:खद घड़ी को सहने की शक्ति दे। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि स्व. सदानंद बाबू के निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है। वें सदैव मेरे अभिभावक के रूप में मुझे मार्गदर्शन देते रहें हैं। उनके निधन से मैंने अपना पथ प्रदर्शक खो दिया।


बता दें कि गुरुवार को कहलगांव में उनके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास, प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।स्व. सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, बिहार के प्रभारी सचिव अजय कपूर, बीरेन्द्र सिंह राठौड़, बृज लाल खबरी, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार,अखिलेश प्रसाद सिंह,चन्दन यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,परवेज हाशमी, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा0 शकील अहमद एवं चंदन वागची, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज,डा0 अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, इजहारूल हुसैन, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़,संजीव सिंह, पूर्व विधायक कृपानाथ पाठक,नरेन्द्र कुमार, पूनम पासवान, भावना झा, डा0 हरखू झा, अर्जुन मंडल, रविन्द्र नाथ मिश्रा, सतीश कुमार, डा0 ज्योति, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबु लाल,आनन्द माधव,जया मिश्रा, स्नेहाशीष वर्धन, गुंजन पटेल, राजेश कुमार सिन्हा, अम्बुज किशोर झा, शशि प्रताप शाही अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, आशुतोष शर्मा, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सुधा मिश्रा, शशि रंजन, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अरूण पाठक, अजय सिंह, अजय यादव,, तरूण कुमार, कपिलदेव प्रसाद यादव ललन यादव, अनोखा देवी, मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा, श्रीकृष्ण हरि, रीता सिंह, राजेन्द्र चौधरी, अनुराग चंदन, उदय शंकर पटेल, निरंजन कुमार, ललित कुमार,अश्विनी कुमार सिंह, रूमा सिंह,सिसिल साह है ।

कोई टिप्पणी नहीं: