मधुबनी : पंचायत चुनाव के लिए समीक्षात्माक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

मधुबनी : पंचायत चुनाव के लिए समीक्षात्माक बैठक

meeting-for-panchayat-election-madhubani
मधुबनी, 16 सितम्बर, आज दिनांक-16.09.2021 को जिला पदाधिकारी -सह- निर्वाचन पदाधिकारी (पंo), मधुबनी श्री अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉo सत्यप्रकाश के अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन-2021 के शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने के उद्देश्य से मधुबनी जिलान्तर्गत प्रथम चरण में दो प्रखंडों में मतदान किया जाना है, को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला सभागार में समीक्षात्माक बैठक आहूत की गई l इस दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंo) -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी इत्यादि उपस्थित थे l बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंo) -सह- जिला पदाधिकारी, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को पंचायत आम निर्वाचन-2021 के शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा किया गया एवं संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया l जैसे की वाहन अधिग्रहण एवं अन्य जिला तथा मुख्य मार्ग पर नाका का निर्माण कर पुलिस बल का प्रतिनिक्ति सघन जाँच करने का निदेश सम्बंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारी को दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं: