बिहार : ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ‘साईकिल रैली’ का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

बिहार : ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ‘साईकिल रैली’ का आयोजन

bycycle-rally-on-amrit-mahotsav-bihar
पटना, भारत  की आजादी के 75वें वर्षगांठ के मद्देनजर पूरे देश में आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों  का आयोजन किया जा रहा हैI इसमें ‘साईकिल रैली’ प्रमुख हैं I केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ‘साईकिल रैली’ का आयोजन देश भर में किया जा रहा हैI  इसी कड़ी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल समूह मुख्यालय, पटना  की ओर से बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित भितिहरवा, गांधी आश्रम से 11 सितम्बर 2021 को ‘साइकिल रैली’ का आयोजन  किया गया हैI यह साईकिल रैली उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 02 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचेगीI 

कोई टिप्पणी नहीं: