जोस बटलर की जगह मोईन अली इंग्लैंड के उप कप्तान बने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 सितंबर 2021

जोस बटलर की जगह मोईन अली इंग्लैंड के उप कप्तान बने

moin-ali-england-vice-captan
लंदन, एक सितंबर, आलराउंडर मोईन अली को गुरुवार से भारत के खिलाफ ओवल में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का उप कप्तान बनाया गया है। जोस बटलर को उनके दूसरे बच्चे के जन्म को देखते हुए पितृत्व अवकाश दिया गया है जिसके बाद मोईन को उप कप्तान बनाया गया। चौंतीस साल के मोईन ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 63 खेले हैं जिसमें उन्होंने पांच शतक की मदद से 2879 रन बनाए। उन्होंने 193 विकेट भी चटकाए हैं। कंधे की चोट से उबरने के बाद मार्क वुड चयन के लिए उपलब्ध होंगे जबकि चोट के कारण पहले तीन मैचों से बाहर रहे क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: