ओडिशा का जीएसटी संग्रह अगस्त में 41 प्रतिशत बढ़कर 3,316.55 करोड़ रुपये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 सितंबर 2021

ओडिशा का जीएसटी संग्रह अगस्त में 41 प्रतिशत बढ़कर 3,316.55 करोड़ रुपये

odisa-collect-3316-crore-gst
भुवनेश्वर, चार सितंबर, ओडिशा का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह अगस्त में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 41 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,316.55 करोड़ रुपये हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अगस्त, 2020 में राज्य का जीएसटी संग्रह 2,348.28 करोड़ रुपये रहा था। ओडिशा के वाणिज्यिक कर (सीटी) और जीएसटी निदेशक एस के लोहानी ने कहा, ‘‘देश के प्रमुख राज्यों में यह जीएसटी वृद्धि की दूसरी सबसे ऊंची दर है।’’ चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह यानी अगस्त तक ओडिशा का जीएसटी संग्रह 71.69 प्रतिशत बढ़कर 16,977.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,888.99 करोड़ रुपये रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: