ब्रिटेन की राडुकानू ने जीता यूएस ओपन खिताब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 सितंबर 2021

ब्रिटेन की राडुकानू ने जीता यूएस ओपन खिताब

radukanu-won-us-open
न्यूयार्क, 12 सितम्बर, ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी एमा राडुकानू ने कनाडा की लैला फर्नांडीज को 6-4, 6-3 से हराकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया। 18 वर्षीया राडुकानू ने क्वालिफाइंग से निकलकर खिताब जीतने का कारनामा कर दिखाया। प्रिंस विलियम ने राडुकानू को ट्विटर के जरिये इस जीत के लिए बधाई दी है। प्रिंस विलियम ने अपने आधिकारिक ट्विटर प्याज पर बधाई देते हुए कहा,'इस ऐतिहासिक जीत के लिए एमा राडुकानू को हार्दिक बधाई। हम सबको आप पर गर्व है। लैला फ़र्नांडिज को भी इस वर्ष के यूएस ओपन के फ़ाइनल में पहुंचने की शानदार उपलब्धि के लिए बधाई। आपको खेलते देखना वाकई सुखद था। राडुकानू ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया और 1977 में वर्जीनिया वेड के बाद पिछले 44 वर्षों में कोई ग्रैंड स्लेम एकल महिला खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनी। 

कोई टिप्पणी नहीं: